केनरा बैंक ने लगाया एमएसएमई शिविर
भिलाई|केनरा बैंकने एमएसएमई शिविर लगाया। जिसमें भिलाई और इसके आस-पास के क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया। इसमें शहर के जाने-माने वाहन डीलरों ने क्रेताओं के लाभ के लिए स्टॉल लगाए। इसका उद्घाटन मधुकर एस घाटगे,सहायक महाप्रबंधक,अंचल कार्यालय,रायपुर ने किया। उन्होंने कहा कि इस बैंक ने पहले से ही एमएसएमई के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया है और आगे भी करता रहेगा, क्योंकि इससे कई लोगों को रोजगार मिलता है। इसके लिए बैंक को भारत सरकार सहित कई संगठनों द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक तपन कुमार शील, मुख्य प्रबंधक, भिलाई शाखा द्वारा किया गया। संदीप वर्मा,राजेश कुमार का सहयोग रहा।