पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर सिस्टम्स विभाग में 5 टन विंच के लिए रिमोट कंट्रोल की शुरुआत

पावर सिस्टम्स विभाग में 5 टन विंच के लिए रिमोट कंट्रोल की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीके एमएसडीएस-1 में पॉवर सिस्टम्स विभाग के ट्रांसफार्मर रिपेयर शॉप-1 में 5 टन विंच के लिए रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेशन का सफलतापूर्वक कमिशनिंग कार्य पूरा किया गया है। जीएम (इलेक्ट्रिकल) अरूण भांदककर ने इस सुविधा का शुभारंभ किया।

ट्रांसफार्मर रिपेयर शॉप एवं एमएसडीएस-1 स्विच यार्ड के बीच में ट्रांसफार्मर्स को लाने ले जाने के लिए इस विंच की व्यवस्था एमएसडीएस-1 में की गई है। पूर्व में यह व्यवस्था विंच मोटर रूम से की जाती थी जो स्विच यार्ड से 150 मीटर्स की दूरी पर है। पूर्व की व्यवस्था से ट्रांसफार्मर्स के मूवमेंट एवं पोजिशनिंग में बहुत कठिनाई आती थी। इस नई व्यवस्था से कम से कम समय में ट्रांसफार्मर को एमएसडीएस-1 स्विच यार्ड से ट्रांसफार्मर रिपेयर शॉप में ले जाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर डीजीएम प्रभारी (पीएसडी) हरदयाल सिंह, डीजीएम (पीएसडी-1) पीके बसु आदि मौजूद थे।

बीएसपी के एमएसडीएस-1 में रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन के दौरान मौजूद अफसर।