पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में ‘आप’ की जीत पर समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

दिल्ली में ‘आप’ की जीत पर समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

दुर्ग|दिल्ली मेंआम आदमी पार्टी की जीत का जश्न दुर्ग-भिलाई में भी मना। आप के समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। जो दुर्ग भिलाई के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई। दुर्ग सहित राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में आप समर्थक नजर आए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी कांग्रेस दोनों को ही करारी शिकस्त दी है। इसके बाद ही समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रैली नया बस स्टैंड से शुरू हुई। जिसकी अगुवाई संगठन के पूर्व संयोजक प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने संभाली। इस दौरान अरुण कुमार, मारिया लोबेज, देवेंद्र कुमार, अजीत कुरैशी, कमल नारायण शर्मा थे। कांग्रेस से निष्कासित प्रताप मध्यानी ने आप की सफलता को भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए पहल बताया है।

उतई में भी खुशी का इजहार करते आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर नगर में बाइक रैली निकालते समर्थक।