युवा महोत्सव की तैयारी शुरू
सीएसवीटीयूमें तीन साल से यूथ फेस्ट नहीं हुए हैं। यूनीवर्सिटी के अंतगर्त आने वाले 72 कॉलेजों के छात्र एक दूसरे से इंटरेक्ट नहीं कर पाए हैं। छात्रसंघ ने इस बार यूथ फेस्ट कराने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। छात्रसंघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष काजल मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को रजिस्ट्रार से इस मामले को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधि ने मार्च के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय यूथ फेस्ट कराने की बात की। रजिस्ट्रार ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर देने को कहा। जिसे रजिस्ट्रार वीसी को देंगे।
छात्रसंघकार्यालय में होगी चर्चा
छात्रसंघऔर छात्रों के बीच की दूरी को कम करने के लिए अब क्लासेस शुरू हो रही हैं। लेेकिन इन क्लासेस में कोई शिक्षक नहीं होगा और कोई किताबी जानकारी दी जाएगी। छात्रसंघ की अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सप्ताह में छात्रसंघ के कार्यालय में तीन दिन की क्लासेस चलेंगी। ये क्लासेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होंगी। इन क्लासेस में छात्र अपने सुक्षाव और समस्याएं छात्रसंघ के अध्यक्ष को बता पाएंगे। तत्पश्चात कॉलेजों का दौरा कर छात्रों की समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश की जाएगी।
यूथ फेस्ट को लेकर उत्साह
यूनिवर्सिटीमें यूथ फेस्ट होने से विभिन्न कॉलेजों के छात्रों को एक-दूसरे से नजदीक आने का मौका मिलता है। यूथ फेस्ट प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच प्रदान करता है। साथ ही यूनिवर्सिटी और छात्रों के बीच जो एक दूरी उत्पन्न हुई है उसे कम करता है। इसको लेकर छात्रा में अभी से काफी उत्साह है।