पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़िता ने कहा, किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं करूंगी

पीड़िता ने कहा, किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं करूंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यनगर कोहका में गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग लड़की को भले ही इस वारदात के कारण गहरा दुख है। लेकिन वह ये भी जानती है कि यदि आरोपियों को पहचानने में उससे गलती हुई तो बेगुना को सजा मिल सकती है। मंगलवार को पुलिस इस मामले के तीसरे आरोपी के संदेह में किसी और ही लड़के को पकड़ लाई थी। उसे दिनभर थाने में बिठाए भी रखा गया, कड़ाई से पूछताछ भी की गई। आरोपी के रूप में बुधवार को एक और लड़के को पकड़ा गया था। उनकी पहचान के लिए जब उन्हें पीड़िता के सामने लाया गया तो उसने इशारा कर कहा ये नहीं, वो था। मुझे मालूम है। अगर पहचानने में मुझसे गलती हुई तो बेगुनाह सो सजा मिल सकती है। उसकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है। यह वारदात 2 फरवरी को हुई थी, पर यह मंगलवार को सामने आई। पीड़ित परिवार आरोपियों के डर से रिपोर्ट नहीं लिखा रहा था। इस मामले के चार आरोपी है। चौथे आरोपी का पता नहीं चला है। पुस्तक खरीदने के लिए घर से निकली पीड़िता को आरोपी बाइक पर उठा ले गए।



और आर्य नगर के आउटर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। मामले के सामने के बाद पुलिस ने आरोपी के रूप में तीन युवकों को पकड़ा। तीसरा आरोपी बिल्लू उर्फ चंद्र भूषण देशमुख को बताया गया। लेकिन वह आरोपी नहीं था। इसकी पुष्टि पीडिता ने कर दी।

हालत में सुधार, आज हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

पीड़िता की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। डाक्टरों ने गुरुवार को उसकी अस्पताल से छुट्टी होने की उम्मीद जताई है। उसे परेशानी होने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों को ढांढस बंधाया और आरोपियों को सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

चौथा आरोपी अब भी पकड़ से बाहर

इस मामले का चौथा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके भी नाबालिग होने का अनुमान बताया है। मामले के दो मुख्य आरोपी रवि चौहान और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपियों पर इस वारदात में मुख्य आरोपियों की मदद करने का आरोप है।