पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की शराब दुकानों की नहीं बदली जाएगी जगह

शहर की शराब दुकानों की नहीं बदली जाएगी जगह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें खुली शराब दुकानों की जगह इस साल भी नहीं बदलेगी। जो दुकानें जहां हैं वो वहीं रहेंगी। मुख्य सचिव ने भले ही कलेक्टरों को चिट्ठी लिखकर हाइवे में खुली शराब दुकानों को हटाने के लिए कहा है, लेकिन अफसरों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। आबकारी विभाग के अफसरों ने नियमों की पड़ताल करके साफ कर दिया है कि हाइवे का नियम शहर में लागू नहीं होता है। इस वजह से हाइवे में खुली लगभग दस शराब दुकानों की जगह में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। केवल शहर के बाहर मंदिरहसौद, लखौली, अभनपुर और सिलतरा की ओर हाइवे में खुली शराब दुकानों की जगह बदली जाएगी।

शहर की शराब दुकानों को लेकर हर साल जमकर विरोध होता है, लेकिन सभी विरोधों को दरकिनार कर दुकानें वहीं खुलती हैं जहां शराब ठेकेदार चाहते हैं। इस बार भी अफसर एक भी शराब दुकान की जगह बदलने के मूड में नहीं है। एक बार शराब दुकानों का आवंटन होने के बाद आबकारी अफसर भी नियमों का हवाला देकर ठेकेदारों के साथ खड़े रहते हैं। शहर के लोगों का विरोध भी मार्च और अप्रैल तक ही रहता है इसके बाद लोग भी शांत हो जाते हैं।

आधाघंटे देर से खुलेंगी शराब दुकानें

राज्यकी नई आबकारी नीति में शराब दुकान खोलने का समय बदल दिया गया है। पहले सभी शराब दुकानें सुबह 10 बजे खुल जाती थीं, लेकिन नए ठेके होने के बाद 1 अप्रैल से शराब दुकानें सुबह 10:30 बजे खुलेंगी। दुकानों के बंद होने का समय पहले की तरह रात 10 बजे ही रहेगा।

भाठागांव शराब दुकान।

आबकारी विभाग के अफसरों ने इस बार भी शराब ठेकेदारों का पूरा ख्याल रखा है। इस साल भी लोग किसी भी जिले से कहीं की भी दुकान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। लोग 11 से 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दुकानों के लिए आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट और शासन की वेबसाइट में उपलब्ध है।

जिले में शराब दुकान

{कुलदुकान 65 { देशी शराब दुकान 26

{विदेशी शराब दुकान 39

फिर बढ़ गया टारगेट

2014-15में लक्ष्य 522 करोड़

2015-16 में लक्ष्य 574 करोड़

शहर में ये दुकानें हाइवे में, इन पर नियम नहीं होगा लागू

{एनएच 43 जगदलपुर रोड में पचपेड़ीनाका रोड पर।

{ भिलाई-दुर्ग रोड में चंगोराभाठा चौक के पास।

{बिलासपुर रोड में फाफाडीह और खमतराई रोड पर।

{ बीरगांव रोड में बंजारी धाम के आगे।

{ टाटीबंध चौक के पहले, भारत माता स्कूल से दूरी पर।

{ राजकुमार कॉलेज के पास शराब दुकान।

{ तात्यापारा चौक के पास शराब दुकान।

{ जीई रोड में राज टॉकिज के पास। { तेलीबांधा थाने के पास शराब दुकान।

{ लभांडी के पास ढाबे के पास दुकान।

हेल्प सेंटर भी खुल गया

ऑनलाइनआवेदन करने के लिए लोग किसी भी तरह की मदद कलेक्टोरेट के प्रथम तल में कमरा नंबर 24 में खुले हेल्प सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों से ले सकते हैं। जिन्हें ऑनलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत हो रही है तो वे वहां से आवेदन भी कर सकते हैं। हेल्प सेंटर के नोडल अधिकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी एसके जैन बनाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी कार्यालयीन समय पर फोन नंबर 0771-2426188 पर भी उपलब्ध रहेगी।