पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के छात्रों ने नो पॉलीथिन की ली शपथ, पेपर बैग भी बांटे

कॉलेज के छात्रों ने नो पॉलीथिन की ली शपथ, पेपर बैग भी बांटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साईंमहाविद्यालय में पॉलीथिन का उपयोग करने की शपथ ली गई। इसके अलावा पॉलीथिन का उपयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ डीबी तिवारी एवं डिप्टी डायरेक्टर ममता सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक को भी शपथ दिलवाई। समारोह में पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि पॉलीथिन हमारे पर्यावरण के लिए कितनी नुकसान दायक है। पॉलीथिन के कारण जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती जा रही है। इसके साथ-साथ पेपर बैग का उपयोग एवं उसे बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘साईं केयर’ के तत्वावधान में पेपर बैग बनाकर उन्हें दुकानों एवं मेडिकल स्टोर में वितरित किया। जिसमें दुकानदारों ने छात्र-छात्राओं के इस कार्य की सराहना की गई। नो पॉलीथिन की गूंज शहर के कॉलेजों से लेकर गांव-गांव तक गूंजने लगी। इस दौरान प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल करने का सबसे आग्रह किया गया।

साईं महाविद्यालय में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ लेते छात्र-छात्राएं।