- Hindi News
- सुखविंदर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट : दुर्ग और सेल फाइनल में
सुखविंदर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट : दुर्ग और सेल फाइनल में
सुखविंदरमेमोरियल 7 साइड हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच दुर्ग एवं सिटी क्लब भिलाई के बीच खेला गया। जिसमें दुर्ग की टीम शुरूआत से ही सिटी क्लब भिलाई पर हावी रही। दुर्ग की टीम फस्ट हाफ में ही 2-0 से आगे रही और सैकेंड हाफ के दूसरे मिनट में ही तीसरा गोल दागकर बढ़त जारी रखी। इसके बाद दुर्ग ने एक के बाद एक गोल का सिलसिला बरकरार रखते हुए 7 गोल किए, वहीं सिटी क्लब की टीम दूसरे हाफ में 3 गोल ही कर पाई और दुर्ग ने 793 से मैच में जीत दर्ज की। मैच में दुर्ग की तरफ से काली, दलवीर, जहीर ने 1-1 गोल एवं निहाल ने 4 गोल किए। वहीं सिटी क्लब भिलाई की तरफ से फजल सिद्धिकी ने तीन गोल किए। दूसरा सेमीफाइनल मैच सेल डे-बोर्डिंग और कुरूद बी के मध्य खेला गया। जिसके फस्ट हाफ में सेल डे-बोर्डिंग की तरफ से 5वें मिनट में ज्ञानचंद जैन ने पहला गोल किया। इसके बाद सेल डे-बोर्डिंग के दूसरा गोल 7वें मिनट, तीसरा गोल 9वें मिनट में ज्ञानचंद जैन किया। इसके बाद कुरूद बी की तरफ से 10वें मिनट में मो. असलम ने अपने टीम का पहला गोल किया। इसके बाद सेल डे-बोर्डिंग की तरफ से खगेश्वर ने 12 वें मिनट में चौथा और 15वें मिनट में चुम्मन ने पांचवां गोल किया। इसके बाद 17 वें मिनट में मो. असलम ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल किया। सेल ने 7वां गोल कर मैच को 7-2 से जीत फाइनल में प्रवेश किया।