- Hindi News
- राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में नागपुर आैर इंदौर की जीत
राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में नागपुर आैर इंदौर की जीत
भिलाई|यंगिस्तान द्वाराआयोजित राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को चार मैच खेले गए। पहला मैच नागपुर और हैदराबाद के बीच हुआ। जिसमें नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागपुर की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नागपुर के सूरज ने एक चौके और 11 छक्के की मदद से 80 रन और दीपक ने 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई और 67 रन से नागपुर ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच कोलकाता और इंदौर के बीच खेला गया। जिसमें इंदौर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। इंदौर के नासिर ने एक चौका और 9 छक्के की मदद से 73 रन बनाकर नॉटआउट रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 85 रन ही बना पाई और इंदौर ने 51 रन से मैच जीत लिया। वहीं तीसरा मैच नागपुर और भुनेश्वर और चौथा मैच दुर्ग और इंदौर के मध्य खेला गया। मैच में अंपायर दाउद अंसारी, परमजीत सिंह थे।