- Hindi News
- संभागीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक आज रायपुर में
संभागीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक आज रायपुर में
भिलाई| संभागीयरेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य के.उमाशंकर राव ने जारी विज्ञप्ति मे बताया कि रायपुर डीआरएम कार्यालय में 12 फरवरी 2015 को सुबह 11 बजे से सलाहकार समिति की बैठक आयोजित है, जिससे मुख्य रूप से डीआरएम वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। के. उमाशंकर राव ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों मे यात्री सुविधाएं बढाए जाने,तथा लम्बी दूरी के यात्रा के हो रही असुविधाओं को दूर करने तथा दैनिक यात्रियो को आने जाने हेतु लोकल ट्रेनों की सुविधा बढ़ाये जाने का सुझाव देंगे। भिलाई पावर हाऊस, भिलाईनगर, दुर्ग, भिलाई-3,चरोदा, कुम्हारी स्टेशनों मे मूलभूत सुविधाओं के लिए पैरवी कर सुझाव देंगे।