पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉवर के विरोध में थाने में किया प्रदर्शन

टॉवर के विरोध में थाने में किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बारमना करने के बाद भी टेलीकाम टॉवर लगाने की अनुमति को निरस्त नहीं करने से गुस्साए नागरिकों ने मंगलवार को नेवई थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां टावर नहीं लगाए जाने की मांग की। इससे संबंधित आवेदन वे निगम में पहले ही दे चुके हैं। यहां टॉवर लगाने की पिछले एक साल से कोशिश की जा रही है। संबंधित टेलीकाम कंपनी के कर्मचारी मंगलवार को फिर उसी घर पर टॉवर लगाने के लिए पहुंचे तो नागरिक भड़क उठे। उन्होंने काम रुकवा दिया।

पार्षद महेंद्र देवांगन ने बताया कि कालोनी में इस जगह पर टॉवर लगाए जाने का विरोध लगातार किया जाता रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की। इसी की वजह से वे इसकी शिकायत पुलिस से कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र भगत, रश्मि सागर, रविकांत वर्मा, केपी देवांगन, रविकांत वर्मा, मंजू त्रिपाठी, डीके साहू, एसके डे, प्रियंका चटर्जी, पीएसआरके प्रसाद, एसके सिंह, एमआर मूर्ति संध्या, एनके प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।