पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीएम पर ड्राइवरों गार्डों ने लगाया आरोप

डीजीएम पर ड्राइवरों गार्डों ने लगाया आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{डीजीएम ने शिकायत को झूठा बताया

{अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करेगा इंटक

सिटीरिपोर्टर। भिलाई

सेक्टर9 अस्पताल के डीजीएम राकेश कुमार ने एंबुलेंस ड्राइवरों गार्डों को गेट पास जमा करवा लेने की धमकी दी है। यह शिकायत स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल से ड्राइवरों गार्डों ने की है। इस पर यूनियन ने जल्द ही अस्पताल प्रबंधन से मिलकर चर्चा करेगी।

स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव एसएम पांडेय ने इंटक पदाधिकारियों के साथ बुधवार को सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान भिलाई प्रशिक्षु के तहत कार्य करने वाले एम्बुलेंस ड्राइवरों ने एडब्लूए राशि नहीं दिए जाने एवं हॉस्पिटल के गार्डों ने समय पर वेतन नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एडब्लूए की राशि एवं समय पर वेतन की मांग करने पर डीजीएम (मेंटेनेंस एवं सर्विसेस) राकेश कुमार द्वारा गेटपास जमा करवा लेने की धमकी दी जाती है। डीजीएम राकेश कुमार ने एंबुलेंस ड्राइवरों गार्डों को धमकी दिए जाने की बात से इंकार किया है।

इस पर यूनियन महासचिव ने जल्द ही मामले में उच्च प्रबंधन से चर्चा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सन्नी इप्पन, चंद्रशेखर सिंह, जान सेमुअल, मानिक राम जनेन्द्र, अनिमेश पसीने, वीके मजूमदार, दीपक मुदलियार आदि उपस्थित थे।

एक्वागार्ड खराब

प्रतिनिधिमंडल ने हॉस्पिटल के अंदर नेसकैफे आउटलेट में मापदंडों का पालन नहीं करते हुए नल के साधारण पानी का इस्तेमाल करते पाया। बी-1 वार्ड में एक्वागार्ड खराब मिला। स्वाइन फ्लू को देखते हुए बी-1 वार्ड में डॉक्टर एवं स्टाफ मास्क लगाए थे लेकिन मरीजों ने कहा कि एहतियात के तौर पर मरीजों को भी मास्क दिया जाना चाहिए। पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी के कारण मरीजों को मेडिकल सुविधा में कमी मिली। वाहन स्टैंड पर गार्ड नदारद पाए गए। जबकि पूर्व में प्रबंधन ने इंटक नेताओं को यह आश्वासन दिया गया था कि वाहन स्टैंड में गार्ड उपस्थित रहेंगे।