पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपुर की शराब दुकान हटाने महिलाओं ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात

रामपुर की शराब दुकान हटाने महिलाओं ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|कुम्हारी इलाकेके रामपुर की शराब दुकान हटाने का मामला राज्य महिला आयोग पूर्व मंत्री लता उसेंडी तक पहुंच गया है। महिलाओं ने कुम्हारी के निश्चय बाजपेयी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री महिला आयोग की अध्यक्ष लता उसेंडी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। महिलाओं ने आबकारी विभाग की शिकायत करते हुए सुश्री उसेंडी को मामले की जानकारी दी। पूरे मामले को सुनकर उसेंडी ने महिलाओं के पक्ष का समर्थन किया। उन्होंने दुर्ग कलेक्टर से बात कर स्कूल जाने वाली बेटियों के लिये चिंता जताई। उन्होंने शराब दुकान को हटाने के लिए कहा है। महिलाओं ने बताया कि गांव में मिडिल स्कूल है। नवमी सहित आगे की पढ़ाई के लिए बेटियों को बाहर जाना पड़ता है। गांव के मुख्य मार्ग पर देशी शराब दुकान खोल दी गई है। इससे वहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस संबंध में महिलाओं ने पहले ही दुर्ग कलेक्टर आर शंगीता और अन्य प्रशासनिक आबकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी। एक हजार से अधिक महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष, विधायक और सांसद को राखी और चिट्ठी भेजकर बेटियों की सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा था।