दादा-दादी, नाना-नानी उत्सव मनाया
भिलाई|गौरव एजुकेशनएकेडमी, लेट्स प्ले प्री स्कूल स्मृतिनगर में दादा-दादी, नाना-नानी उत्सव मनाया गया।प्राचार्य अंजलि बग्गा ने कहा कि बच्चों को अपने बड़ों का हमेशा आदर करना चाहिए। बच्चे बुजुर्गों की छत्र छाया में नम्रता, शालीनता, संस्कारवान एवं आत्मविश्वासी बनते हैं। इस दौरान बच्चों ने अंग्रेजी हिंदी में कविताएं सुनाई। जूनियर केजी के बच्चों ने नृत्य पेश किया। बच्चों और उनके ग्रेंड पैरेंट्स के बीच में निश्छल रिश्ता देखने को मिला। कार्यक्रम में पहली से चौथी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। डॉयरेक्टर गुंजन देवांगन ने खेल स्पर्धा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त दादा-दादी, नाना-नानी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में गरिमा सिंह पारूल श्रीवास्तव, साधना सिंह एवं मीनल अग्रवाल का सहयोग रहा।