पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज में टेस्ट सीरीज 28 सितम्बर से

सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज में टेस्ट सीरीज 28 सितम्बर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| सचदेवान्यूपीटी कॉलेज में 28 सितंबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी और प्रत्येक टेस्ट में अपनी कमियों का आंकलन कर सुधार सकते हैं। टेस्ट के टॉप-20 छात्रों को अगले टेस्ट से पहले सम्मानित किया जाता है। इस वजह से छात्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। डॉयरेक्टर ने बताया कि टेस्ट सीरीज का टाइम टेबल सुनियोजित किया गया हंै। सीरीज टॉपिक वाइज़ है, जिससे तैयारी करने में आसानी होगी। विषय को 16 टॉपिक में बाटा गया हंै। हर चौथे टेस्ट के बाद एक मेजर टेस्ट होगा। पिछले टेस्ट के टॉपिक जुड़े होंगे। पांचवां, दसवां, पन्द्रहवां एवं बीसवां टेस्ट, मेज़र टेस्ट होगा। जबकि इक्कीसवें से पच्चीसवें टेस्ट में पूरा सिलेबस कंप्लीट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट सीरीज वर्तमान में होने वाली मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के पैटर्न एवं सिलेबस के अनुसार बनाई है। नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर स्थित शाखा में संपर्क कर सकते हैं।