पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडको में पितृ मोक्ष अमावस्या पर तर्पण आज

हुडको में पितृ मोक्ष अमावस्या पर तर्पण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|गायत्री प्रज्ञामंदिर हुडको में चल रहे नि:शुल्क श्राद्ध तर्पण का समापन 23 सितंबर को होगा। शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष प्रशिक्षित आचार्य कृष्ण कुमार व्यास पीठ का संचालन कर रहे हैं। प्रचार सचिव रमेश टहनगुरिया के अनुसार तर्पण की सामग्री प्रज्ञापीठ की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। पितृमोक्ष अमावस्या पर पितृ आह्वान पूजन के बाद देव तर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मनुष्य तर्पण, यम तर्पण, मनुष्य-पितृ तर्पण (पिताजी, मामाजी एवं सास-ससुर के अपनी तीन पीढ़ी तक को तर्पण) और भीष्म तर्पण कराए जाएंगे। युद्ध में शहीद सैनिकों, अग्निकांड, अतिवर्षा आदि प्राकृतिक आपदाओं में अकाल मृत्यु प्राप्त लोगों को तर्पण करने के बाद यज्ञ के माध्यम से पितरों को विदाई दी जाएगी।जो लोग अपने पुरखों की तारीख में संशय अन्य कारण से पितृ पक्ष में श्राद्ध तर्पण नहीं कर पाए हों तो वे भी इस दिन यहां तर्पण कर सकते हैं। तर्पण सुबह 7 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अभी 25 महिलाओं ने तर्पण किया है। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, झड़ीराम देवांगन आदि मौजूद थे।

गायत्री प्रज्ञा मंदिर हुडको में तर्पण करते लोग।