पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरित्र निर्माण का हो रहा पतन

चरित्र निर्माण का हो रहा पतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के कलपति डॉ. एसके पांडेय हुए शामिल।

सिटीरिपोर्टर|भिलाई

श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर एवं आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉं. एसके पांडेय थे। मुख्य अतिथि डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में व्यक्तित्व विकास में चरित्र निर्माण का ह्रास हो रहा हैं। आजादी के बाद भी यह विषय कोर्स में शामिल नहीं हो सका। शिक्षकों की पहुंच केवल क्लास रूम तक ना हो, बल्कि छात्र बाहर में भी कोई गलत कार्य कर रहा है तो शिक्षक को अपने नैतिक व्यवहार के तहत उसकी गलतियों को बताना चाहिए।

मुख्य वक्ता शिक्षा उत्थान समिति दिल्ली के संयोजक अतुल कोठारी ने कहा कि शिक्षा और जीवन के उद्देश्य में अंतर नहीं होना चाहिए। इस विषय को संपूर्ण शिक्षा में शामिल किया जाए। अध्यक्षता कर रहे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि इस चरित्र निर्माण कार्यशाला की बातों को अपने व्यवहार में लाए तो उद्देश्य सफल हो जाएगा। श्री गंगाजलि शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने कहा कि आज दुनिया में सबसे ज्यादा चरित्र की आवश्यकता है और हम इसी में पिछड़ रहे हैं। स्वयं के चरित्र निर्माण के लिए दर्पण की आवश्यकता है। डॉ. मनोहर भंडारी ने अपनी पुरानी संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा 13 साल के बच्चे कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त हैं।

कारण है कि वे अपनी दिनचर्या में जंकफूड लेता है। बीएनएस कॉलेज के बीएड के छात्र संजय ने योगा के फायदे बताए। शंकराचार्य कॉलेज एमएड की छात्रा ने योगा का अभ्यास कराया। संचालन वंदना सिंह ने किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव, पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली, दिल्ली के शैक्षिक सलाहकार आलोक मिश्रा उपस्थित थे।