27 को भोजपुरी दो गोला
भिलाई| नवरात्रपर महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 में 27 सितंबर को रात 8 बजे से दो गोला का कार्यक्रम होगा। आदिशक्ति मां जगदम्बा मंदिर में 25 सितंबर को सुबह 11.26 बजे मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूजा समिति के प्रमुख मनहरण सिंह ने बताया कि दो गोला में न्यू बजरंग रामायण मंडली बाबा बालकनाथ रामायण मंडली भिलाई का कार्यक्रम होगा। छपरा के गायक व्यास शत्रुघन सिंह गोपालगंज बिहार के गायक व्यास धनंजय तिवारी के बीच कार्यक्रम होगा।