अग्रहरि समाज ने मनाई अग्रसेन जयंती
अग्रहरि समाज ने मनाई अग्रसेन जयंती
भिलाई|अग्रहरि वैश्यसमाज ने अग्रसेन जयंती पावर हाउस स्थित राज-राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में मनाई। अग्रसेन महाराज की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। मौके पर जगन्नाथ श्री अग्रहरि, बड़ेलाल, त्रिभुवन, रामबरन, बंशीलाल आदि उपस्थित थे।