अंग्रेजी के लिए हो हिंदी की उपेक्षा
भिलाई|उत्कृष्टा महिलाकल्याण समिति के हिंदी सप्ताह का समापन समारोह नेहरू नगर पूर्व में विजय लक्ष्मी अग्रवाल के निवास पर हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री मूर्तिकार नेलसन ने कहा कि हम हिंदी के लिए सिर्फ बैठकें लें।
इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करें। प्रमुख वक्ता शिक्षा समता मंच दुर्ग के अध्यक्ष रूपनारायण मिश्र ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार, बोलने से लेकर लिखने तक नित्य अभ्यास से ही हिंदी की उन्नति संभव है। समिति की अध्यक्ष शानू मोहनन ने कहा कि अंग्रेजी भाषा के कारण हिंदी की अवहेलना सहन नहीं की जाएगी। आगे बढ़ना अंग्रेजी जरूरी है, लेकिन हिंदी को सर्वोपरि रखकर। इस दौरान मूर्तिकार नेलसन का सम्मान भी किया गया। संचालन राशि साहसी एवं आभार प्रदर्शन पूर्वी तिवारी ने किया।