बाउंड्रीवाल बनाने दिए 10 लाख
भिलाई|कब्रिस्तान इंतजामियाकमेटी ने नेतृत्व में विभिन्न मस्जिद कमेटी, मदरसा कमेटी, अंजुमन तंजीमों सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग के विधायक अरुण वोरा से मुलाकात की। उन्हें कैंप-1 के कब्रिस्तान की समस्याओं से अवगत कराया। कब्रिस्तान में 50 साल पहले बनाई गई बाउंड्रीवाल के जर्जर होने कई जगह से टूटने की जानकारी दी गई। जिससे असुरक्षा का माहौल बना रहता है। इस पर विधायक ने राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की सांसद निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल में कब्रिस्तान कमेटी के सदर शमशीर कुरैशी, सेक्रेटरी अब्दुल वहीद, जाकिर, निजाम अहमद, मोहम्मद हसरत, मिर्जा मुकीम बेग, अब्दुल हफीज, असलम भाई, आमिर अली, फिरोज खान, फखरुद्दीन खान आदि शामिल थे।