- Hindi News
- बीएसपी जूडो क्लब के 2 खिलाड़ी छग टीम में
बीएसपी जूडो क्लब के 2 खिलाड़ी छग टीम में
भिलाई| 14वींराज्य स्तरीय सब जूनियर जुड़ो स्पर्धा मंगल भवन स्मृति नगर में हुई। बीएसपी जूडो क्लब के महासचिव जीएस साहू के अनुसार इस स्पर्धा में बीएसपी जूडो क्लब के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 3 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। भूपेन्द्र नेताम 55 किलो में स्वर्ण पदक, सुष्मिता दास 44 किलो में स्वर्ण पदक, वंदना साहू 44 किलो में रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही राजेश ठाकुर ने 40 किलो और जाबाज खान ने 50 किलो का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। उल्लेखनीय है कि 5 से 8 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त भूपेन्द्र नेताम एवं सुष्मिता दास छग की टीम में शामिल होकर स्पर्धा में भाग लेंगे। बीएसपी जूडो क्लब के अध्यक्ष राजीव मेनन, वरिष्ठ महाप्रबंधक आरके बिसारे, पीके सुरेश, केके यादव, राजेश पटेल, शंभू सोनी, एस अनिल आदि ने इन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की बधाई दी।