पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंजीर से अग्निपथ तक सब फिल्में देखीं : सीएम

जंजीर से अग्निपथ तक सब फिल्में देखीं : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड मेंसदी के महानायक अमिताभ बच्चन के देश में लाखों फैन हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उनमें से हैं। सीएम हाउस पहुंचे अमिताभ को डा. सिंह ने अंतरंग बातचीत में यह बताया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक सीएम ने अमिताभ से कहा कि सात हिदुस्तानी से लेकर जंजीर तक और शोले से अग्निपथ तक, उन्होंने तमाम फिल्में देखीं हैं, तो अमिताभ भाव विभोर हो गए। फिर सीएम ने यह भी कहा कि जब वे स्टूडेंट थे और कवर्धा में रहते थे, तब अमिताभ की फिल्में रिलीज होने के बाद रायपुर और भिलाई में लगा करती थीं। वे फिल्में देखने के लिए कवर्धा से यहां आया करते थे। यह सुनकर अमिताभ भी काफी खुश हुए। उन्होंने सीएम से कहा कि आपकी और छत्तीसगढ़ में आपके काम, दोनों की तारीफ सुनी है। इसी दौरान अमिताभ ने सीएम से वादा किया कि छत्तीसगढ़ के प्रचार के लिए वे जब चाहें, उनकी आवाज का उपयोग कर सकते हैं।