राष्ट्रीय सम्मेलन आज
भिलाई. अनुसूचितजाति-जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-1 में होगा। विषय देश में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता का महत्व है। मुख्य अतिथि परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नई दिल्ली के सांसद उदित राज होंगे। अध्यक्षता राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय करेंगे। विशेष अतिथि विधायक विद्यारतन भसीन, नगर निगम के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, बीएसपी के महाप्रबंधक एल उमाकांत, साहित्यकार प्राचार्य प्रो. महेशचंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अशोक नारायण बंजारा, सीएम हॉस्पिटल के अधिशासी निदेशक डॉ. एमपी चंद्राकर, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी प्रसाद, अधिवक्ता संघ दुर्ग की अध्यक्ष नीता जैन, समाजसेविका अनीता सिंह, राजपूत क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दिलीप सिंह भुआल एवं छत्तीसगढ़ अग्रवाल संघ के अध्यक्ष विनायक अग्रवाल होंगे। इसके अलावा दोपहर 3 बजे दूसरा सत्र होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता डॉ. उदित राज करेंगे। विशेष अतिथि केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा आदि होंगे। विशेष अतिथि अध्यक्ष सुनील रामटेके होंगे।