पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ ने एचएम प्राचार्यों को दिए मैनेजमेंट के टिप्स

डीईओ ने एचएम प्राचार्यों को दिए मैनेजमेंट के टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओ की क्लास में 400 हेडमास्टर 300 प्राचार्य हुए शामिल

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए डीईओ ने अपनी क्लास शनिवार को दुर्ग के विश्वदीप स्कूल में लगाई। उनकी इस क्लास में 400 हेडमास्टर और 300 प्राचार्य शामिल हुए। सभी को मैनेजमेंट के टिप्स दिए और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल में शिक्षक, पालक और बालक का क्या योगदान होता है? स्कूल की गतिविधियों में पालकों को कैसे जोड़ा जाए? इन तमाम विषयों को लेकर डीईओ ने प्रेजेंटेशन दिया।

डीईओ ने कहा कि स्कूलों में अगर बेहतर परिणाम चाहिए तो हरेक शिक्षक को समर्पण भावना और ईमानदारी के साथ मेहनत करनी होगी। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। इसके लिए उन्हें पालक, बच्चों और समाज के अन्य लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करना हाेगा। सुबह साढ़े दस बजे प्रेजेंटेशन शुरू हुआ, इसमें प्राथमिक और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों की मीटिंग हुई।

स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट

दोअक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों का सोशल ऑडिट होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गांव के लोग शामिल होंगे। स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। इसमें पालक अपने बच्चों के बारे में शिक्षक से सवाल पूछ सकेंगे। दो अक्टूबर को सभी स्कूलों में रैली निकाली जाएगी।

स्वच्छता पर स्कूलों में कार्यक्रम

जिलेके सरकारी स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार से हो गई है, जो दो अक्टूबर तक जारी रहेगी। रोजाना प्रार्थना में बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। स्वच्छता पर स्कूलों में वाद-विवाद, ड्राइंग, गीत-संगीत समेत अन्य कार्यक्रम होंगे।

िवश्वदीप स्कूल दुर्ग में हेडमास्टर प्राचार्यों की बैठक लेते जिला शिक्षा अधिकारी।



दुर्ग ब्लॉक के एचएम और प्राचार्यों को डीईओ ने दिए प्रेजेंटेशन। पालक, बच्चों समाज के अन्य लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर दिया जोर। शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास।

बैठक |