हुडको में 14 तक चलेगा पुस्तक मेला
हुडको में 14 तक चलेगा पुस्तक मेला
भिलाई| अखिलविश्व गायत्री परिवार मथुरा तथा शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ आमदी नगर हुडको में चल रहे पुस्तक मेला जारी है। जो 14 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। साथ ही भिलाई निगम महापौर निर्मला यादव पुस्तक मेला का अवलोकन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा को इस युग का वेदव्यास कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। ऐसा आयोजन भिलाई के अन्य स्थानों में होना भी चाहिए। महापौर की स्वागत केके बेलचंदन, पुस्तक मेला प्रभारी पवन निर्मलकर, आरपी राठौर, सावित्री राठौर, पवन कुमार द्विवेदी, रेखा द्विवेदी, सत्यादेवी, झड़ीराम देवांगन ने किया। संस्था की ओर से सभी को साहित्य भेंट की गई।