- Hindi News
- टाइटेनिक फन वर्ल्ड मेला शुरू, उमड़ने लगी लोगों की भीड़
टाइटेनिक फन वर्ल्ड मेला शुरू, उमड़ने लगी लोगों की भीड़
भिलाई|े दक्षिणगंगोत्री मौदान में चल रहे टाइटेनिक फन वर्ल्ड मेले में भीड़ उमडने लगी है। छोटे-बड़े, बच्चे-बुड़ो तक के लिए मनोरंजन के कई तरह के झूले इस बार लाए गए है। जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी झूले लगें है। मनोरंजन के अलावा लोगों को एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट आइटम्स खाने एवं खरीदी करने का मौका मिल रहा है। संचालक ने बताया कि मेले में खास आकर्षक टाइटेनिक द्वार है, जिसे काफी नए डिजाइन में बनाया गया है। इसे महल का लुक दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रेकडांस, झूला, कोलंबस जूला, मिनी ट्रेन, कार झूला और मिकी हाउीस भी है। मेले में कई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। लोग अपनी पसंद की खरीदारी और खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।