- Hindi News
- जतिन के अर्द्ध शतक ने केएच मेमोरियल टीम को दिलाई जीत
जतिन के अर्द्ध शतक ने केएच मेमोरियल टीम को दिलाई जीत
बीएसपीक्रीडा विभाग द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार काे चार मैच खेले गए। सेक्टर-1 और सिविक सेंटर ग्राउंड में दो-दो मैच खेले गए। सेक्टर-1 ग्राउंड में पहला मैच शकुंतला विद्यालय और श्रद्धा मोंटेश्वरी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें शकुंतला विद्यालय ने 7 विकेट से श्रद्धा मोंटेश्वरी स्कूल पराजित किया।
श्रद्धा मोंटेश्वरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 80 रन बनाए। टीम की ओर से रूपेश ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 23 रन और हिमांशू ने 17 रन अपने टीम के लिए जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शकुंतला स्कूल की टीम ने मात्र 12 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 82 रन जड़ दिए। टीम की ओर से दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन और तरनजीत ने 20 रन बनाकर नाबाद रहें। शकुंतला की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने 3 विकेट, आकाश और तरनदीप ने 2-2 विकेट झटके। वहीं श्रद्धा मोंटेश्वरी के गेंदबाज रूपेश, शिवम और अतुल ने 1-1 विकेट लिया। दिन का दूसरा मैच केएच मेमोरियल और मार बेसेलियस स्कूल के बीच हुआ। जिसमें केएच मेमोरियल स्कूल ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर जीत अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी मार बेसेलियस ने किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट गंवाकर 110 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएच मेमोरियल के जतिन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए 55 रन राहुल ने 18 रन जोड़े। मैच के अंपायर राणा प्रताप सिंह, संतोष सोनी, उलमडे, एनपी खरे, संजय सिंह, मोहम्मद नसीम, शिवधर एवं प्रशांत बंसोड़ रहे। स्कोरर अनिल सिंह, विनोद देवघटे, संतोष ठाकुर एवं जय साहू थे।
बीएनएस की डीपीएस पर जीत
इधरसिविक सेंटर ग्राउंड में पहला मैच बीएनएस सेक्टर-8 और डीपीएस दुर्ग के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनएस स्कूल ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीपीएस दुर्ग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रनों पर ही सिमट गई। कुल मिलाकर बीएनएस ने 75 रनों से मैच जीत लिया। दूसरा मैच एसएसएस सेक्टर-7 एवं सेंट जेवियर के बीच हुआ। जिसमें सीनियर सेकंडरी स्कूल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया।
मंगलवार को केएच मेमोरियल और मार बेसेलियस स्कूल के बीच हुआ मुकाबला।