- Hindi News
- 30 से कम उम्र के युवाओं का भी दिल हो रहा बीमार, महीनेभर में 3 केस आए
30 से कम उम्र के युवाओं का भी दिल हो रहा बीमार, महीनेभर में 3 केस आए
अपोलो बीएसआर में एक माह में आए तीन केस। 22 साल के युवा की गई जान।
सिटीरिपोर्टर|भिलाई
अपोलोबीएसआर हॉस्पिटल में पिछले एक महीने में युवाओं (30 साल से कम) को दिल का दौरा पड़ने के तीन केस आए हैं। इनमें से सबसे कम उम्र के 22 वर्षीय को बचाया नहीं जा सका जबकि अन्य दो मरीज एंजियोप्लास्टी के बाद स्वस्थ हैं।
इस प्रकरण को देखकर हॉस्पिटल के डॉक्टर हैरान है। हृदयरोग की संभावनाओं के बारे में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप र|ानी बताते हैं कि पहले कम आयु के लोगों में हृदयाघात के मामले देखने में नहीं आते थे। ऐसा भी माना जाता था कि महिलाओं में हृदयाघात के मामले कम होते हैं। ऐसी भी मान्यता थी कि रजोनिवृत्ति से पूर्व महिला हृदयाघात से सुरक्षित होती है। लेकिन नए मामलों के सामने आने के बाद ये सभी धारणाएं मिथक साबित हुई हैं। अब स्त्री और पुरुष दोनों में समान अनुपात में हृदय रोग उभर रहे हैं। पिछले महीने आए तीन मामलों के बाद तो अब यह भी कहना पड़ रहा है कि किसी भी उम्र के व्यक्ति को, चाहे वह पुरुष हो या स्त्री हृदयाघात हो सकता है।
इन सभी को हृदयरोग का खतरा
{किसीभी तरह का मधुमेह (डायबिटीज)
{उच्च रक्तचाप (हाई बीपी)
{कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना
{धूम्रपान, किसी भी अन्य रूप में तंबाकू का सेवन
{परिवार में किसी को 45 से कम उम्र में हृदयाघात हो चुका हो
क्या है प्राइमरी एंजियोप्लास्टी?
डॉ.र|ानी ने बताया कि दिल का दौरा पडऩे पर एक-एक मिनट कीमती होता है। इसमें कोई एक धमनी (नस) 100 फीसदी बंद हो जाती है। जितनी जल्दी हो सके इसे खोलकर रक्त प्रवाह को चालू करना होता है। इसके लिए प्रायमरी एंजियोप्लास्टी की जाती है। इलाज दौरा पड़ने के 2-3 घंटे में शुरू हो जाए, तो रोगी की जान बच जाती है।
गैस्ट्रिक और दिल का दर्द
डॉर|ानी बताते हैं कि पेट में बनने वाली गैस से होने वाली तकलीफ भोजन के एक-डेढ़ घंटे बाद तक ही हो सकती है। यदि रात को नींद एकाएक उचट जाए और सीने में भारीपन, जकडऩ महसूस हो, सांस लेने में तकलीफ हो तो इसका निश्चित संबंध दिल से है। बिल्कुल देर करें और तत्काल हृदय रोग चिकित्सक की सलाह लें।
22 साल में हार्ट अटैक ने चौंकाया
डॉर|ानी ने बताया कि पिछले महीने आए इन तीन मरीजों की उम्र 22, 23 और 27 साल थी। इनमें से एक तंबाकू का अत्यधिक सेवन करता था। इसके अलावा इनमें हृदयरोग की