- Hindi News
- रिसाली में अतिक्रमण तोड़ा लेकिन मलबा नहीं हटाया
रिसाली में अतिक्रमण तोड़ा लेकिन मलबा नहीं हटाया
भिलाई|रिसाली मेंव्यापारियों द्वारा नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को निगम ने एक सप्ताह पहले अभियान चलाकर तोड़ा गया। जिसमें निगम के कर्मचारियों के साथ अभियान में व्यापारियों ने भी स्वयं अवैध कब्जे हटाकर सहयोग किया।
कृष्णा मार्ग व्यापारी संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह ने निगम को अभियान चलाने के लिए धन्यवाद भी दिया। लेकिन 1 दिसंबर से तोड़े गए मलबा नाली में ही पड़ा है। जो आज तक तो नाली को ढंका गया है और ही सफाई कर मलबा उठाया गया है। नाली खुली होने के कारण लोगों को दुकान खोलने आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही इस मार्ग में बड़ी संख्या में बैंक के एटीएम, मेडिकल स्टोर्स, होटल आदि है जिसमें लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसे तत्काल सफाई कर ढकने की व्यवस्था करने कृष्णा मार्ग व्यापारी संघ रिसाली ने निगम प्रशासन से मांग की है। यदि तत्काल व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मांग करने वालों में संघ के उपाध्यक्ष संपत नायडू, राकेश यादव, ओपी रजक, सचिव आदित्य सिंह, सह सचिव सुरेश बंसल, ओम प्रकाश सोनी, राजीव गुप्ता आदि ने किया।