पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

भिलाई में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोहकाआर्यनगर निवासी 13 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 2 फरवरी की शाम घर जाने निकली लड़की को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठा लिया और सूने खेत में ले जाकर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद से लड़की की हालत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, चौथे की तलाश जारी है। यह शहर में एक माह के भीतर गैंगरेप की दूसरी घटना है। इससे पहले 3 जनवरी को कॉलेज की छात्रा गैंगरेप की शिकार हुई थी। पुलिस के दो सिपाहियों और एक डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार कोहका निवासी 20 साल के रवि चौहान, 25 साल के मलकीत सिंह और बिल्लू उर्फ चंद्र भूषण देशमुख ने देर शाम को अकेली लड़की देखकर उसे बाइक पर बिठा लिया। वे उसे धमका भी रहे थे और घर छोड़ देने का बहाना भी कर रहे थे। लड़की ने डर के कारण शोर नहीं मचाया। आरोपी उसे सिरसा रोड पर सुनसान इलाके में ले गए। खेत में दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। शेष|पेज11





लड़कीजैसे-तैसे घर पहुंची। लेकिन घटना के बाद से उसकी हालत खराब होती गई। उसने 9 फरवरी को घरवालों को बताया। बीती रात उसकी मां लड़की को लेकर सुपेला थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया। पुलिस ने रात में ही रवि चौहान, मलकीत सिंह और बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376), नाबालिग को बहलाकर बलपूर्वक भगा ले जाने (धारा 363, 366) अप्राकृतिक कृत्य करने (धारा 377), लैंगिक अपराध से बच्चों का सरंक्षण अधिनियम की धारा 4, 5 का अपराध कायम किया गया है। एक युवक पर पुलिस को चौथा आरोपी होने का संदेह है। उसे निगरानी में रखा गया है। लड़की का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उसकी पहचान और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहेली ने आरोपियों को पहचान लिया

जब आरोपियों को पीड़िता की सहेली के सामने लाया गया तो उसने उन्हें देखते ही पहचान लिया। उसकी उम्र पीड़िता से भी कम है। वह मामला समझ नहीं पाई। उसे लगा कि उसकी सहेली लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही है।