पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर इलेवन पहुंचा फाइनल में

बिलासपुर इलेवन पहुंचा फाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयक्रिकेट महासंग्राम स्टील सिटी कप-2015 में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच नाज इलेवन भिलाई द्रोणा इलेवन रायपुर के मध्य खेला गया जिसमें द्रोणा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। नाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। इसके जवाब में द्रोणा ने 9.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 57 रन ही बना पाए। नाज इलेवन की ओर से राकेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके और मैन ऑफ मैच बने।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बिलासपुर नाज इलेवन भिलाई के बीच खेला गया। मैच में बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। नाज इलेवन की ओर से सर्वाधिक राजू शर्मा ने 44 रन का योगदान दिया।

जवाब में बिलासपुर इलेवन ने आसानी से 9.4 ओवर के 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। बिलासपुर के कप्तान बंटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।