पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • काली बाइक दो नकाबपोश.... बिलासपुर में चेन लूट, कुछ घंटे बाद शहर में भी

काली बाइक दो नकाबपोश.... बिलासपुर में चेन लूट, कुछ घंटे बाद शहर में भी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर शहर में शनिवार को दोपहर 2.30 बजे चेन लूट की वारदात के बाद रायपुर पुलिस एलर्ट भी नहीं हो पाई थी कि ठीक पांच घंटे बाद, काली बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने आमापारा तिराहे के पास एक वृद्धा की चेन पर झपट्टा मारा और भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही शहर में फिर नाकेबंदी कर दी गई, लेकिन लुटेरे नहीं फंसे। चश्मदीद लोगों ने दावा किया कि लुटेरे भिलाई की ओर भागे हैं।

बिलासपुर और रायपुर की वारदातों में एक ही गिरोह का अंदेशा है। पिछले एक महीने में काली बाइक पर सवार नकाबपोश लुटेरे रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में दर्जनभर से ज्यादा चेन लूट चुके हैं। सभी वारदातों में पुलिस को यही सुराग मिल पाया है कि लुटेरे दुर्ग या उससे आगे भागे हैं। इस वारदात के बाद रायपुर और दुर्ग ही नहीं, राजनांदगांव में भी पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ब्राह्मणपारा निवासी रानी शुक्ला (66) राेज की तरह शनिवार शाम 6 बजे टहलने निकलीं। वे टहलते हुए आमापारा शीतला मंदिर के पास पहुंची ही थीं, तभी एक युवक पीछे से पैदल ही आया और उनके गले में चेन पर झपटा। लेकिन पूरी चेन टूट नहीं पाई। लुटेरे के हाथ में सोने का एक टुकड़ा ही आया और वह साधा भागा। कुछ दूर काली बाइक पर एक नकाबपोश तैयार था। लुटेरा बाइक पर बैठा और दोनों भिलाई की ओर निकल गए। वृद्धा ने शोर मचाया तब लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की है। अभी लुटेरों का फुटेज पुलिस को नहीं मिला।

पांच घंटे के भीतर ही
पुलिस अफसरों ने बताया कि बिलासपुर के सरकंडा में दोपहर 2 बजे के लगभग काली बाइक में सवार दो लड़कों ने एक बुजुर्ग महिला से लूट की। उसके पांच घंटे बाद रायपुर में वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों जगह लुटेरों का हुलिया और बाइक एक जैसे आया है। बिलासपुर में लुटेरे का वीडियो फुटेज मिला है। पुलिस राजधानी में भी फुटेज तलाश कर रही है। बिलासपुर के फुटेज को सभी थाना प्रभारियों को जारी किया गया है। उस आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

दो भाईयों पर शक : पुलिस को पूर्व में हुई घटना में कुछ क्लू मिले है। जांच में सामने आया है कि नागपुर के दो भाइयों ने चारों शहरों में घटना की है। चर्चा है कि पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। हालांकि अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।



अफसरों के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

---

लगे हुए शहरों में
26 जनवरी को भिलाई में लूट की घटना हुई। उसी दिन नागपुर में एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचा गया। दोनों जगह लुटेरों का हुलिया एक जैसा ही था।

27 को रायपुर के बाद बिलासपुर में भी लूट की घटना हुई। आरोपी घटना के बाद रायपुर की ओर भाग थे। घटना की सूचना मिलने पर नाकेबंदी की गई। लेकिन आरोपी नहीं फंसे।

28 जनवरी को दुर्ग में भी एक महिला से लूट हुई। घटना के बाद आरोपी नागपुर की ओर निकल गए थे।

इस साल चेन लूट
पहली घटना : 25 जनवरी के दोपहर 12 .15 बजे- समता कॉलोनी की कल्पना तिवारी (36) सुबह 11 बजे किराना सामान लेने गई थी। कॉलोनी में ही भीमसेन भवन के पास काले रंग की बाइक में पीछे से आ रहे दो युवक में से एक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली।

दूसरी घटना : 25 जनवरी के दोपहर 12.45 बजे- पंडरी तराई की बेना साहू (60) के साथ हुई। वे घर के बाहर बैठी थी। बाइक में आए लुटेरों ने उनके सामने गाड़ी रोकी। पीछे बैठे युवक ने पता पूछने के बहाने उनके गले चेन छीनी। दोनों बाइक में बैठकर भाग निकले।

तीसरी घटना : 25 जनवरी को ही दोपहर 1.15 बजे- बिरगांव त्रिमूर्ति नगर की दीपिका देवी सिंह (58) पड़ोसी के साथ कपड़ा दुकान जा रही थी। उसी दौरान पीछे से एक युवक दौड़ते हुए आया और गले से चेन छीनकर भाग गया। कुछ दूर खड़े बाइक सवार साथी के साथ आरोपी भाग गया।

चौथी घटना : 27 जनवरी की सुबह 9 बजे शिवानंद नगर रेलवे क्रासिंग स्थित होटल के पास के मणिकीम(32) की सब्जी दुकान है। बाइक सवार दो युवक आए और महिला के गले में झपटा मारा। लेकिन चेन नहीं खींच पाए और हड़बड़ा कर वहां से भाग निकले।

पांचवीं घटना : 27 जनवरी को रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा के पास संजय गांधी सब्जी मार्केट में सुबह 10.40 बजे खरीदी करने आईं लोधीपारा की राखी अग्रवाल(42) सब्जी का भाव पूछ रही थी। इसी दौरान बाइक में दो युवक आए और चेन छिनकर भाग गए।

वारदात के बाद लुटेरे भागे भिलाई की ओर, फिर नहीं फंसे
खबरें और भी हैं...