ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज की बैठक आज
भिलाई| ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की बैठक 14 फरवरी को साई बाबा मंदिर रोड सेक्टर 6 में दाेपहर 1 से 2 बजे के बीच रखी गई है। बैठक में मुख्य एजेंडा रायपुर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन होगा। प्रांताध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संजय शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा महामाया मंदिर प्रांगण के हॉल में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी की तैयारी के लिए चर्चा करने बैठक रखी गई थी।