पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए टीम घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शहर में 16 फरवरी से पुरुष वर्ग राष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा का आयोजन होगा। जिसमें 23 राज्यों की टीम भाग ले रही है। यह सारे मैच जयंती स्टेडियम के पास बनाए नए लाॅन टेनिस कोर्ट में खेले जाएंगे। 16 से 21 फरवरी तक आयोजित स्पर्धाओं के लिए कोर्ट तैयार है।

स्पर्धा का आयोजन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन व सीजी राज्य टेनिस संघ के तत्वाधान में बीएसपी के सहयोग से किया जा रहा है। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री रमन सिंह उद्घघाटन समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को प्रदेश टेनिस टीम की घोषणा की गई। टीम के कप्तान भिलाई के सौरभ सिंह है। वहीं हिमांशु मौर्य भिलाई, आर त्रिनाथ राव, सार्थक देवरस रायपुर शामिल है। रविवार 14 फरवरी को मुख्य रेफरी की उपस्थिति में ड्रा निकालकर मैच फिक्सचर तय होंगे।

खबरें और भी हैं...