छात्राओं ने शहर में निकाली रैली
भिलाई|शासकीय कन्या उमा शाला भिलाई 3 की छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रैली निकाली। जो इंदिरा पारा, राम मंदिर जीई रोड होते हुए शासकीय अस्पताल पहुंची। यहां पर बच्चों को डॉक्टरों ने कृमिनाशक दवा खिलाई। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखे तख्तियां लेकर स्वच्छता, कृमि मुक्ति के उपाय और निराकरण का संदेश दिया। नगर भ्रमण के दौरान शिक्षक भी नारे लगाते चले। इस दौरान प्राचार्य रश्मि रंजना बंशीयार शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामरतन झारिया, टीके मित्रा, बल्लूराम कुर्रे सहित शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहे।