पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 9 अस्पताल में जल्द होगी डाक्टरों की भर्ती

सेक्टर 9 अस्पताल में जल्द होगी डाक्टरों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई.जवाहर लालनेहरू अस्पताल सेक्टर 9 में डाक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। 2014-15 के लिए मेडिकल आफिसर सहित अन्य रिक्त पद भरे जाएंगे। इस संबंध में नोटशीट इस्पात भवन भेजी गई है। सेक्टर 9 अस्पताल में हर साल बड़ी संख्या में डाक्टर्स रिटायर हो रहे हैं। इस साल अब तक 11 डाक्टर्स रिटायर हो चुके हैं। वहीं अगले वर्ष इतने ही डाक्टर्स रिटायर हो जाएंगे। इससे सेक्टर-9 में संकट की स्थिति गंभीर हो जाएगी।

प्रति मरीज भुगतान दिया जाएगा

अस्पतालप्रशासन डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए आउट सोर्सिंग में 50 डाक्टर नियुक्त करने जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नियुक्त डाक्टरों को प्रति मरीज के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान किस हिसाब से किया जाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है।