- Hindi News
- स्टूडेंट्स को मिले बड़ा पैकेज, इसके लिए सीएसवीटीयू लेगा स्किल टेस्ट
स्टूडेंट्स को मिले बड़ा पैकेज, इसके लिए सीएसवीटीयू लेगा स्किल टेस्ट
प्रदेशके इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स काे मल्टीनेशनल कंपनी अन्य जगहों पर बड़ा पैकेज मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने पहल शुरू कर दी है। पैकेज बढ़ाने के लिए सीएसवीटीयू 1000 टॉपर स्टूडेंट्स का इंप्लॉयी एबिलिटी स्किल टेस्ट लेने वाला है। टेस्ट के रिजल्ट में यह पता चल जाएगा कि आखिर प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ा पैकेज क्यों नहीं मिलता।
स्किल टेस्ट का मकसद भी यही है। प्रदेश में इंजीनियरिंग का स्तर कैसा है? उनमें क्या कमी है? स्टूडेंट्स को नॉलेज देने के लिए क्या पढ़ाना चाहिए? इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट आगामी 11 जनवरी को भिलाई, रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगा। यह टेस्ट प्रदेश में पहली बार हो रहा है। इसलिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सीएसवीटीयू के रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी की बैठक हुई। जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार की गई। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
कमेटी सदस्य सीएसवीटीयू के सलाहकार एसएन सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के हरेक ब्रांच से 5-5 स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा। ये सभी अपने ब्रांच के टॉप-5 स्टूडेंट्स होंगे। जिन्हें टेक्निकल, एप्टीट्यूट, कम्यूनिकेशन स्किल और बेसिक कंप्यूटर पर टेस्ट देने होंगे। इसके लिए सभी कॉलेजों को छात्रों की सूची भेजने के लिए कहा गया है। आर एंड डी कमेटी की बैठक में रूंगटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वासवा राज पाटिल समेत सभी सदस्य मौजूद थे।
17 को रायपुर में नेशनल सेमिनार
सीएसवीटीयूद्वारा एडिटीव मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी विषय पर 17 दिसंबर को रायपुर में नेशनल सेमिनार कराया जा रहा है। इसमें इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसमें देश के प्रमुख संस्थानों के एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे और उन्हें बताएंगे कि प्रोडक्शन के साथ खुद का कैसे ग्रोथ किया जाए।
स्किल टेस्ट की जरूरत क्यों, जानिए...
इंजीनियरिंगस्टूडेंट्स का स्किल टेस्ट लेने के पीछे एक ही मकसद है कि प्रदेश में इंजीनियरिंग का स्टैंडर्ड पता चल सके। प्रदेश के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स में अक्सर टेक्निकल, एप्टीट्यूट और कम्यूनिकेशन स्किल में कमजोर होने की शिकायत सामने आती है। इसक