सेक्टर-9 अस्पताल में परिजनों का हंगामा
भिलाई. रिटायर्डकर्मी का गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने सेक्टर 9 अस्पताल में हंगामा मचाया। जानकारी मिलने पर इंटक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासक से मिलकर मामले की शिकायत की। प्रशासक ने दो डाक्टरों की कमेटी बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने कहा है। बताया गया कि शनिवार की सुबह रिटायर्ड कर्मी नंदकिशोर सिंह की तबियत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें करीब 11 बजे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती करवाया था।