- Hindi News
- ट्रायथलॉन टीम पुराने उपकरण के दम पर उतरी पदक जीतने
ट्रायथलॉन टीम पुराने उपकरण के दम पर उतरी पदक जीतने
रायपुर| 35वेंनेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की ट्रायलथॉल टीम का 42 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप शुरू हो चुका है। संस्कृत कॉलेज स्थित स्वीमिंग पूल में खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण लेंगे। इसके अलावा खिलाड़ी दौड़ और साइक्लिंग का भी करेंगे।
संघ के सचिव विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ी पुरानी साइकिल से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभी हमारे पास नई साइकिल नहीं है। नई साइकिल चार से पांच लाख रुपए में आती है। खिलाड़ियों को रोजाना शाम को 1500 से 2000 मीटर तैराकी कराई जाएगी। वहीं पहले दो दिन सुबह 50 से 60 किमी साइक्लिंग कराई जाएगी और अगले दो दिन 12 से 15 किमी दौड़ कराई जाएगी। हफ्ते के आखिरी तीनों इवेंट को एक साथ आयोजित कर खिलाड़ियों की तैयारी को परखा जाएगा। केरल में होने वाला 35वां नेशनल गेम्स 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। इसमें नेवा सार्वा, उमेश धीवर, विकास देवांगन, जागेंद्र धीवर और विजय कुमार दमखम दिखाएंगे। इवेंट में खिलाड़ियों को 1.5 किमी तैराकी, 40 किमी साइक्लिंग और 10 किमी दौड़ पूरी करनी होगा। ओलिंपक संघ सामग्री के लिए खेल विभाग से लगातार मांग कर रहा है।
तलवारबाजीटीम का ट्रायल 16 से
छत्तीसगढ़तलवारबाजी संघ की अोर से 16 दिसंबर से केरल नेशनल गेम्स के लिए छग टीम का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। भिलाई में होने वाले दो दिवसीय ट्रायल में सभी जिलों से दो महिला दो पुरुष खिलाड़ियों को बुलाया गया है। नेशनल गेम्स में पुरुष टीम सैबर इवेंट में हिस्सा लेगी वहीं महिला टीम सैबर, ईपी और फाइल इवेंट में अपना दमखम दिखाएगी। तलवारबाजी टीम पहली बार नेशनल गेम्स में शामिल होगी। पुरुष वर्ग के लिए चार और महिला वर्ग के 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का ्रशिक्षण शिविर का पहला चरण भिलाई में 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक भिलाई में और दूसरा चरण 11 जनवरी से 4 फरवरी तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा।