पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूट्रीशन पखवाड़े का समापन

न्यूट्रीशन पखवाड़े का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णापब्लिक स्कूल नेहरू नगर में हुए न्यूट्रीशन पखवाड़े का समापन टेस्ट एंड ट्रेडिशन एक्जीबिशन से हुआ। इस दौरान प्राइमरी के बच्चों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। वहीं जंक फूड पर लघु नाटिका एवं लोकनृत्य की प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।

बच्चों ने राज्यों के पौष्टिक भोजन के साथ अनाज, सब्जियों एवं फलों के आभूषण बनाकर प्रदर्शित किया। डाइट सेंटर में डाइटिशियन की भूमिका में बैठे बच्चों ने बैलेंस्ड डाइट, रक्तचाप एवं मधुमेह बीमारियों से बचने की जानकारी दी। विटामिंस, मिनरल्स, रेशा आदि तत्वों पर चार्ट्स एवं मॉडल्स प्रदर्शित किए। हेल्थ एंड हाइजीन सेंटर में व्यायाम का महत्व बताकर एरोबिक्स प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि अपोलो बीएसआर के सीनियर कंसलटेंट डॉ. रेखा र|ानी ने बताया कि बच्चों का यह एक अनूठा प्रयास है। वे धीरे-धीरे पोषक आहार की प्रति जागरूक हो रहे हैं।

मौके पर कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एमएम त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, प्राचार्या सविता त्रिपाठी एवं अर्चना मिश्रा आदि उपस्थित थे।

कृष्णा पब्लिक स्कूल में लघु नाटिका लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।