- Hindi News
- बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक करें सहयोग
बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक करें सहयोग
दिल्लीपब्लिक स्कूल (मरोदा सेक्टर) में शनिवार को इन सर्विस टीचर इनरिचमेंट कार्यक्रम के समन्वय से समावेशी शिक्षा की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में स्कूल के 140 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना प्रतिभागी प्रस्तुत किया।
कार्यशाला दो सत्रों में किया गया। पहले सत्र में डायलिसिस से पीड़ित बच्चों के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर उनको सामान्य बच्चों की श्रेणी में कैसे लाया जाए? इसके बारे में बताया गया। कार्यशाला में बताया गया कि शिक्षक बच्चों का आदर्श होता है। बच्चे के स्तर को और उसकी प्रतिभा को पहचान कर उसका सर्वांगिण विकास करने में सहयोग देना चाहिए।
इसके लिए हमें अपनी परंपरा को तोड़कर अपने नजरिए में बदलाव लाने का बीड़ा उठाना है। दूसरे सत्र में बताया गया कि विकलांग बच्चों की समस्या को जल्दी से समझकर उसमें सुधार लाना चाहिए।
कार्यशाला का आयोजन क्रियान्वयक रिसोर्स पर्सनस गीत ओबराय और बिपाशा मुखर्जी, ओरकिड्स फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा हुआ। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल बिनोद कुमार, दुर्गा बैनर्जी, मौसमी राय, लिपिका बैनर्जी, मौनिता करमचंदानी और रेणु वशिष्ठ मौजूद थी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल मरोदा सेक्टर में इन सर्विस टीचर इनरिचमेंट पर हुई कार्यशाला में मौजूद टीचर।