पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग में भाग लेगी छत्तीसगढ़ की टीम

राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग में भाग लेगी छत्तीसगढ़ की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता गोवा में 16 से 21 सितंबर को होने जा रहा है। स्पर्धा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ टीम का चयन 23 24 अगस्त को दुर्ग में आयोजित राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधार पर हुआ। प्रदेश की टीम अपने अभ्यास में जुटी हुई है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की तैयारी में लगी हुई है। प्रदेश की टीम में पुरुषोत्तम साहू, क्षेत्रपाल चंद्राकर, संदीप कौशिक, महेश पटेल-रेफरी, प्रशिक्षक- नश्कर टंडन और निर्णायक (सभी दुर्ग जिला) है। बिलासपुर से सिद्धांत हुमाने, थलेश्वर सिंह, अभिषेक जाेर्ज, निसार अहमद, मुर्तजा खान शामिल है। कवर्धा से जे कुमार मंगलम, मधुसूदन दीप, दिव्य प्रकाश, सेवेन कुमार, ब्लेसन बास्को, अजय स्वामी, जे भुनेश्वर राव, सी मोहन कुमार, अभिषेक घोष, आसिफ अली खान, बिजली बाग, पद्मा लोहार, रश्मि नायर, सुशीला निषाद, शालिनी नायर, सरस्वती टोप्पो, डिलेश्वरी पारकर, जेबा अख्तियार, अंकिता दत्ता- महिला प्रबंधक, नागभूषण- महिला प्रशिक्षक, वाई ठाकुर- पुरुष प्रशिक्षक, ढाल सिंह-निर्णायक, केएस अनिल जीत-ऑफिशियल (सभी भिलाई इस्पात संयंत्र) शामिल है।

राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन।