चौरसिया महिला मंडल का गठन
भिलाई. चौरसियासमाज महिला मंडल का गठन चौरसिया समाज के अध्यक्ष मोतीलाल चौरसिया की अध्यक्षता में हुआ। सर्वसम्मति से मंडल की संरक्षक सर्वलता, अध्यक्ष डॉली मुंशी, उपाध्यक्ष किरण चौरसिया अवनि चौरसिया, महामंत्री राधा चौरसिया, कोषाध्यक्ष आभा चौरसिया, सचिव साधना चौरसिया, ज्योति गुप्ता नीता चौरसिया, संगठन मंत्री रीता गुप्ता चौरसिया, सहसचिव आशा चौरसिया, मंजू चौरसिया सरस्वती चौरसिया, सदस्य उर्मिला देवी चौरसिया, शकुंतला चौरसिया एवं फूलमती चौरसिया चुनी गईं। राधिका नगर में हुए सम्मेलन में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें समाज को मजबूत बनाने पर विचार रखे गए। महिला मंडल के गठन के बाद हाऊजी खेल हुआ। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमचौरसिया, उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया, महामंत्री जयराम चौरसिया आदि उपस्थित रहे।