फिर अटका पीआरपी बोर्ड ने मांगी जानकारी
सेल बोर्ड भी नहीं ले पाया मामले पर फैसला।
सिटीरिपोर्टर| भिलाई
सेलअफसरों के पीआरपी का मामला एक बार फिर अटक गया गया है। मंगलवार को सेल बोर्ड भी इस पर फैसला नहीं ले पाया। उसने मामले से जुड़ी कुछ और जानकारी कार्पोरेट आफिस से मांगी है। पीआरपी भुगतान को लंबा खींचता देख सेफी ने एडवांस पेमेंट की डिमांड की है।
प्रबंधन ने वर्ष 2012-13 के पीआरपी की घोषणा बीते जुलाई में की थी। इसमें प्रबंधन द्वारा यूनिट के प्रॉफिट के आधार पर पीआरपी का भुगतान करना सुनिश्चित किया था। साथ ही सी ग्रेड वाले अफसरों को पीआरपी से वंचित कर दिया था। सेफी ने सेल के अफसरों की कुल संख्या के आधार पर पीआरपी का भुगतान के साथ सी ग्रेड अफसरों को भी पीआरपी दिए जाने की मांग करते हुए प्रबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
सेफी वाइस चेयरमैन केडी प्रसाद का कहना था कि बीएसपी सेल की सबसे अधिक प्रॉफिट देने वाली यूनिट होने की वजह से इनसेंटिव भी सबसे अधिक दिया गया। ऐसे में प्रबंधन के प्रस्ताव लागू होने पर सबसे अधिक नुकसान बीएसपी के अफसरों को ही होगा। सेफी के विरोध के बाद से पीआरपी भुगतान का मामला अटका हुआ है।