- Hindi News
- बंद यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, आज भी धरना
बंद यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, आज भी धरना
भिलाई|इंजीनियरिंग कॉलेजब्रांच ट्रांसफर की नीति के विरोध में मंगलवार को बीई के छात्रों ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार को स्थानीय अवकाश था। इसलिए यूनिवर्सिटी में कोई भी नहीं था। प्रदर्शनकारी सुबह साढ़े दस बजे धरना दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से उठाया। प्रदर्शन के बाद छात्र मंगलवार को रात नौ बजे उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से मुलाकात की। छात्रों ने ट्रांसफर नीति को लेकर चर्चा की। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन अगर बुधवार को मांगे नहीं मानता तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान छात्र एच राजशेखर, अंकुर पांडेय, प्रांशु, सुजीत, रवि, अभिषेक गुप्ता, अनुनय समेत अन्य उपस्थित थे।