- Hindi News
- अमेरिका में मोदी की सभा की कमान प्रदेश के वाशिंदों को
अमेरिका में मोदी की सभा की कमान प्रदेश के वाशिंदों को
चिरमिरी के एनआरआई पटेल पूरे कार्यक्रम के हैं कर्ताधर्ता
गोविंदपटेल | रायपुर
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। यह बात कम लोगों को ही पता है कि अमेरिका में जहां उनकी सभा होने वाली है, उसकी तैयारी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के एनआरआई को मिली है। आयोजन की कोर कमेटी में चिरमिरी के चंद्रकांत पटेल प्रमुख भूमिका में हैं। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एलएलबी करने वाले पटेल अभी ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी (समुद्रपारीय भाजपा मित्र समूह) के अध्यक्ष हैं। वहीं भिलाई के आईटी इंजीनियर उदप प्रसाद और ट्रांसपोर्ट कारोबारी आत्मा सिंह आयोजन की सह कमेटी के सदस्य हैं। मोदी 28 सितंबर को न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हजारों लोगों के बीच भाषण देंगे। शेष|पेज7
मोदीके इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी एसोसिएशन ऑफ इंडियन ऑफ नार्थ अमेरिका को दी गई है। चंद्रकांत पटेल इस एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। वे छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। पटेल पूरे कार्यक्रम के कर्ताधर्ता हैं। वाशिंगटन में रह रहे उदप प्रसाद और आत्मा सिंह भी तैयारियों को देख रहे हैं। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर और विजय जाली के साथ चंद्रकांत पटेल इसकी प्रचार और तैयारी में लगे हुए हैं। स्टेडियम में 19 हजार 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें 1500 पास वीआईपी के लिए सशुल्क रखे गए हैं। बाकी सीटों पर फ्री एंट्री रहेगी। पटेल ने बताया कि पूरे आयोजन पर आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए एनआरआई से ऑनलाइन डोनेशन लिए गए हैं।
चिरमिरी में पले-बढ़े हैं चंद्रकांत
चंद्रकांत पटेल कोरिया जिले के चिरमिरी के रहने वाले हैं। उनके पिता नरसिंह पटेल गुजरात से यहां आकर बसे थे। उनके चचेरे भाई दीपक पटेल मनेंद्रगढ़ से पिछली बार विधायक थे। दीपक ने बताया कि चंद्रकांत का जन्म यहीं हुआ। उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई। समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में एमए करने के साथ ही उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विवि से एलएलबी की। 1990 में वे अमेरिका चले गए। उनके सभी पांच भाई भी वहीं रहते हैं। पटेल माइक्रो चीप बोर्ड बनाने की कंपनी एक्शन सर्किट के सीईओ हैं। उनका परिवार कपड़े और बीड़ी का कारोबार करता था।
चंद्रकांत पटेल