पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्ग|अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से बुधवार को

दुर्ग|अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से बुधवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से बुधवार को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गर्ग थे। उन्होंने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को अग्रसेन भवन से विदा किया। इसके बाद शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट, बांधा तालाब, शनि मंदिर से होते हुए गंजपारा पहुंची। जहां पर रूंगटा निवास में यात्रा का समापन हुआ। समाज की महिलाओं पीली साड़ी और पुरुष कुर्ता पैजामा धारण कर यात्रा में शामिल हुए। अग्रसेन महाराज के रथ के सामने घुड़सवार समाज का ध्वज लिए चल रहे थे। बच्चे भक्तिमय धुन में नाच गा रहे थे। जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक बंधुओं ने यात्रा में शामिल लोगों को स्वल्पाहार भी कराया। आतिशबाजी होती रही। अन्य समाज के लोगों ने भी अग्रसेन महाराज का आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विमल सक्सेरिया, अनूप अग्रवाल, आशीष सक्सेरिया, राजरानी अग्रवाल, सहित अग्रवाल नवयुवक मंडल, महिला मंडल और युवा मित्र मंडल आदि उपस्थित थे। अग्रसेन भवन में एक शाम श्री अग्रसेन के नाम का आयोजन हुआ।

भिलाई|अग्रहरि वैश्य समाज ने अग्रसेन जयंती पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम किए। चित्रकला स्पर्धा वर्ग में प्रथम पंकज द्वितीय न्यासा, तृतीय श्रेया रहीं। वर्ग बी में प्रथम वैष्णवी, द्वितीय मुस्कान, तृतीय भूमिका रहीं। जलेबी दौड़ वर्ग में प्रज्ज्वल, महक, हार्दिका, वर्ग-बी में रिया, रिशिका, श्रेया विजेता रहीं। मोमबत्ती जलाओ में बेटी वर्ग में शालिनी, रूपाली, लवली, बहू वर्ग में सुमन, रोशनी, आकांक्षा एवं बुजुर्ग वर्ग में गायत्री देवी, रजनी, लक्ष्मी विजेता रहीं। पूजा थाली सजाओ में प्रथम रश्मि, द्वितीय वंदना, तृतीय पूजा रहीं। व्यंजन में प्रथम रोशनी रश्मि रहीं। सामान्य वर्ग में प्रथम अविनाश अग्रहरि, द्वितीय त्रिभुवन अग्रहरि, तृतीय अश्वनी अग्रहरि विजेता रही। कुर्सी दौड़ वर्ग में पंकज, हार्दिका विजेता रहीं।

अग्रसेनजयंती पर समारोह आज : भिलाईअग्रहरि वैश्य समाज 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक राज-राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में अग्रसेन जयंती मनाएगा। पूजन-आरती के बाद पुरस्कार वितरण बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा।

दुर्ग-भिलाई में अग्रसेन जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम