- Hindi News
- सड़क पर व्यापारियों का कब्जा, नहीं हटाया तो त्योहार में होगी परेशानी
सड़क पर व्यापारियों का कब्जा, नहीं हटाया तो त्योहार में होगी परेशानी
नवरात्रऔर दीपावली में बाजार में चहल-पहल बढ़ जाएगी। लोग जमकर खरीदारी करने निकलेंगे। बाजार तक शॉपिंग के लिए पहुंचने के दौरान उन्हें इस बार भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि व्यापारी अपनी दुकान सड़क तक लगा रखे हैं। जिसे हटाने के लिए निगम और पुलिस की अब तक कोई तैयारी नहीं है। यानी पूरे त्योहारी सीजन में आम लोग बदहाल ट्रैफिक में फंसते रहेंगे, पर उन्हें इससे निजात नहीं मिलेगी। इसके लिए निगम और पुलिस को अभी से कोई ठोस प्लान करने की जरूरत है। ताकी लोगों को आवागमन में कोई परेशानी है।
पार्किंग के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों पर सख्ती बरतनी होगी। त्योहारी सीजन में हर साल लोगों को बाजार में अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। व्यवस्था बनाने पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है। बाजार में भीड़भाड़ और अव्यवस्था का फायदा असामाजिक तत्व के लोग उठाते हैं। लूटपाट छेड़छाड़ की घटनाएं भी आमतौर पर होती रहती है। खास करके महिलाएं और युवतियों असुरक्षित महसूस करतीं हैं।
त्योहारी सीजन से पहले ‘दैनिक भास्कर’ ने शहर के प्रमुख बाजारों सुपेला, जवाहर मार्केट और सेक्टर-6 मार्केट में व्यवस्था की पड़ताल की। जहां ज्यादातर दुकानें सड़क तक नजर आई। सुपेला में हार्डवेयर से लेकर फर्नीचर की बड़ी दुकानें सड़क तक लग रही है। जवाहर मार्केट में भी यही हाल है। सेक्टर-6 मार्केट में कपड़े और फैंसी स्टोर्स सड़क तक है। व्यापारियों ने नाली तक को दबा रखा है। इससे निगम और पुलिस के अधिकारी अंजान नहीं है। वे सब जानते हैं लेकिन कार्रवाई के लिए आगे नहीं रहे हैं। इन इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक भारी वाहनों का प्रवेश भी हो रहा है। जिस पर किसी का प्रतिबंध नहीं है। इससे बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। अगर नवरात्र और दिवाली से पहले कोई प्लान बनाकर कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों को सिर्फ परेशानी ही मिलेगी। सुपेला में 200, जवाहर मार्केट में 500 और सेक्टर-6 मार्केट में 150 से अधिक दुकानें होंगी। जहां लोग जमकर खरीदी करेंगे और उन्हें इस बीच परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।
सड़क पर दुकान लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
^नवरात्र और दिवाली में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारे पास प्लान है। सड़क तक दुकान लगाने वालों पर निगम ही कार्रवाई करेगा। हम उनका सहयोग कर सकते हैं। अब निगम