पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारी सीजन में इस बार मार्केट में बरसेंगे 250 करोड़ रुपए

त्योहारी सीजन में इस बार मार्केट में बरसेंगे 250 करोड़ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रि में बूम करेगा मार्केट, व्यापारियों ने की तैयारी, आज से खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त।

सिटीरिपोर्टर| भिलाई

आजसे नवरात्र शुरू हो रही है। इस बार नवरात्र आठ दिन की है। नवरात्र में खरीदी शुभ मानी जाती है। इस बीच जमकर खरीदारी होगी। व्यापारियों की माने तो इस बार त्योहारी सीजन में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होगा। इसे देखते हुए व्यापारियों ने तैयारी कर रखी है। बाजार में अलग-अलग आॅफर दिए जा रहे हैं।

बीएसपी अधिकारी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी इसी महीने में मिल जाएगा। जिससे बाजार बूम करेगा। वहीं निजी शासकीय कर्मचारियों को भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में सैलरी मिल जाएगी। इससे नवरात्रि, दशहरा और दिवाली अच्छी मनेगी। इसे देखते हुए शहर के व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ गई है।

नवरात्र में सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और रियल इस्टेट में उछाल देखने को मिलेगा। ग्राहकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में 50 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। रियल इस्टेट में पहले बुकिंग पर ऑफर चल रहा है। पुरानी टीवी के एक्सचेंज पर नई टीवी। जीरो रुपए डाउन पेमेंट पर नई बाइक तक ऑफर है।

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

बिजनेस-50करोड़ का

ऑफरक्या- व्यापारीहेमंत अग्रवाल ने बताया कि पुरानी टीवी एक्सचेंज पर नई टीवी। इलेक्ट्रॉनिक के हरेक आइटम में 50 फीसदी तक डिस्काउंट। 15 हजार रुपए तक के मोबाइल किश्त में उपलब्ध। व्यापारी तेजेंदर सिंह कारला ने बताया कि एलईडी टीवी के साथ एचडी सेटअप बॉक्स फ्री दे रहे हैं।

शोरूम-ट्विनसिटी में 50 शोरूम।

सराफा बाजार

बिजनेस-40करोड़ का

ऑफरक्या- सराफाव्यापारी राजू बाघमार नवरात्रि में भाव कम रहेगा। दिवाली में बढ़ने की संभावना है। इसलिए अभी खरीदी करना ज्यादा फायदा है। लाइट डिजाइन की ज्वेलरी बाजार में। खरीदी करने पर कूपन से सोना जीतने का ऑफर। हार बनवाने का चार्ज पर छूट दी जाएगी।

शोरूम-ट्विनसिटीमें 250 बाजार।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम में मिल रहा है 50 फीसदी छूट

नवरात्र पर बिक्री के लिए बड़े व्यापारियों ने मंगा लिए प्रोडक्ट की अच्छी रेंज।

नवरात्र के बाद दशहरा और दिवाली से उम्मीद

नवरात्रि के तुरंत बाद दशहरा और दिवाली में बाजार गरम होगा। इसे देखते हुए व्यापारियों ने भरपूर स्टाक कर रखा है। टीवी, रेफ्रिजरेटर, बाइक, कार समेत अन्य आइटम की